भर्ती फॉर्म में मार्कशीट, आधार, जाति या मूल निवास प्रमाण-पत्र अपलोड करने हैं? यहाँ फोन से ही फोटो की PDF बनाएँ, PDF को 100 / 200 / 500 KB जितनी छोटी करें, कई PDF को एक में जोड़ें, या PDF का पेज JPG में बदलें — बिना ई-मित्र या साइबर कैफे जाए।
ज़रूरी बातें
- आपकी फाइलें किसी सर्वर पर अपलोड नहीं होतीं — सब कुछ आपके फोन या कंप्यूटर में ही बनता है।
- PDF छोटी करने पर पेज फोटो की तरह बन जाते हैं; अपलोड से पहले खोलकर देख लें कि अक्षर साफ़ पढ़े जा रहे हैं।
- कागज़ की फोटो खींचते समय रोशनी अच्छी रखें और “स्कैन जैसा (B/W)” चुनें — फाइल छोटी और साफ़ बनती है।
- फोटो और सिग्नेचर के लिए अलग टूल है: फोटो-सिग्नेचर रीसाइज़र।
